पिता की डांट से खफा किशोरी ने पीया कीटनाशक, सीएचसी में चल रहा इलाज

बांदा,संवाददाता। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मियां बरौली गांव में 17 वर्षीय किशोरी ने जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने उसे बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। वहां उसका इलाज चल रहा है।

मामला बांदा जनपद के बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मियां बरौली गांव का है। यहां की रहने वाली 17 साल की एक किशोरी को किसी बात पर उसके पिता ने डांट दिया। इससे खफा होकर उसने जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।

किशोरी के पिता के अनुसार उनकी बेटी मोबाइल में वीडियो देख रही थी। इस पर उसे मोबाइल रखने के लिए बोला। इस पर भी वह नहीं मानी तो उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद खेत की ओर चला गया। लौटा तो देखा कि बेटी ने जहर खा लिया है।

इसके बाद उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसका इलाज चल रहा है। डॉ संजय जयसवाल ने बताया कि किशोरी को परिजन अस्पताल में लेकर आए थे। परिजनों के अनुसार किशोरी ने कीटनाशक दवा पी ली थी। उसका उपचार अभी चल रहा हैं। हालात सामान्य है। अगर कोई ज्यादा दिक्कत होगी तो बांदा रेफर करना पड़ेगा।

Back to top button