गर्भवती को मारपीट कर घर से निकाला

राठ-हमीरपुर। राठ कोतवाली क्षेत्र के करगवां गांव निवासी ज्ञानवती ने बताया पिता मंगलसिंह की 8 साल पहले मौत हो गई थी। 27 फरवरी 2019 को राहुल से विवाह हुआ था। एक साल बाद पति, सास व ससुर ढाई लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग पर उत्पीड़न करने लगे।

उनके साथ मारपीट कर भूखा रखा जाता था। मिट्टी का तेल डाल जलाने का भी प्रयास किया। वह सात माह के गर्भ से हैं। ढाई माह पहले ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। तभी से पनवाड़ी थाने के नकरा (आफतपुरा) में अपने मायके में रह रहीं हैं। कोतवाली में ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है।

Back to top button