जालौन-औरैया स्टेट हाईवे पर लगा लंबा जाम
उरई/जालौन,संवाददाता। आज सावन का पहला सोमवार है। ऐसे में शिव भक्त जालौन जनपद की सीमा से लगे औरैया जनपद के देवकली के प्रसिद्ध मंदिर पर जलाभिषेक करने जा रहे हैं। जिसको देखते हुए प्रशासन ने जालौन औरैया स्टेट हाईवे को बंद कर दिया।
स्टेट हाईवे बंद होने से यमुना पुल से लेकर नैनापुर तक लंबा जाम लग गया। इस जाम के कारण दिल्ली जाने वाले लोगों को दूसरे रास्ते से होकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह 5 बजे से जालौन औरैया मार्ग पर ट्रक और डंफर कई किलोमीटर तक खड़े हो गए है।
जिससे लंबा जाम लग गया। यह जाम औरैया के यमुना पुल से लेकर नैनपुर गांव तक लंबा लगा है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुठौंद थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि देवकली मंदिर में हजारों शिव भक्त जलाभिषेक करने आते है।
जिस कारण औरैया जिला प्रशासन ने सुबह 5 बजे से भारी वाहनों पर रोक लगा दी है। जिस वजह से सड़क के दोनों तरफ ट्रक और डम्फर खड़े है। यह देर शाम को निकलेंगे जब मन्दिर में आरती हो जाएगी। छोटे वाहन को निकाला जा रहा है। कुछ का रूट डायवर्ड कुठौंद से माधौगढ़ होते हुए किया है।