चंद्रशेखर सिंह पटेल बने अध्यक्ष

बांदा,संवाददाता। बबेरू कस्बे के एक मैरिज हॉल पर बबेरू ब्लाक के पंचायत सहायक संघ का चुनाव संपन्न किया गया। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष के लिए मतदान पंचायत सहायकों के द्वारा किया गया। इसके बाद तुरंत मतगणना कराई गई। मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी के द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

बबेरु विकासखंड क्षेत्र के पंचायत सहायक संघ का चुनाव संपन्न कराया गया। इसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चंद्रशेखर सिंह और जीतू यादव रहे। इसमें पंचायत सहायकों के द्वारा मतदान किया गया।

मतदान के 1 घंटे के बाद मतगणना संपन्न की गई। इसमें चंद्रशेखर सिंह पटेल को 32 मत और जीतू यादव को 14 मत प्राप्त हुए।इसमें चंद्रशेखर सिंह पटेल ने अपने प्रतिद्वंदी जीतू यादव को 18 मतों से पराजित किया।

इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर हरिमोहन मौर्य ने सुरेंद्र यादव को 8 मतों से पराजित किया। महामंत्री पद में आस्था सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी मनीष कुमार को 9 मतों से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद पर शिखा देवी ने प्रभावती को 20 मतों से पराजित किया।

वहीं, मीडिया प्रभारी अवधेश कुमार को निर्विरोध घोषित किया गया।मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशी अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह पटेल, उपाध्यक्ष हरिमोहन मौर्य, महामंत्री आस्था सिंह, कोषाध्यक्ष शिखा देवी, मीडिया प्रभारी अवधेश कुमार को चुनाव अधिकारी और कार्यवाहक एडीओ पंचायत राकेश कुमार सिंह के द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker