द्वारचार में पटाखा जलाते समय झुलसा युवक, मौत

बांदा,संवाददाता। बिसंडा के कोर्रही गांव में गुरुवार देर रात द्वारचार के समय पटाखे जलाए जा रहे थे। उसी दौरान दोनों झुलस गए। जिन्हें गंभीर हालत में बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे का उपचार चल रहा है। मामला बदौसा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव का है। यहीं के निवासी छोटेलाल के पुत्र दीनबंधु की बारात कल गुरुवार को बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव गई थी।

शादी में दीनबंधु के मामा के लड़का राकेश (20) भी शामिल था। रिश्तेदार आशीष (18) भी आया था। रात करीब 12 बजे बारात कोर्रही गांव पहुंची। द्वारचार का समय था। सभी लोग खुशी में लीन थे। चारों तरफ पटाखे जलाए जा रहे थे। उसी समय राकेश और आशीष पटाखा जलाने लगे। इसी दौरान दोनों घायल हो गए।

परिजनों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं आशीष का इलाज जिला अस्पताल बांदा में किया जा रहा है। आशीष की हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतक राकेश के पिता भगवान दीन ने बताया कि वे लोग दो भाई और एक बहन हैं। राकेश पढ़ाई करता है। बीती 3 जुलाई को उसकी बहन की शादी हुई थी। मृतक राकेश भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। बेटे की मौत से थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार पांडे ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker