राष्ट्र की मजबूती के लिए भाजपा का सशक्त होना जरूरीः आनन्द द्विवेदी

बांदा।भाजपा द्वारा कमजोर बूथों पर चलाए जा रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत भाजपा पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा संगठन द्वारा आवंटित किए गए बूथों में पहुंचकर आम लोगों से संवाद करते हुए महत्वपूर्ण जानकारियों को इकट्ठा किया जा रहा है।

भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार को भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने तिंदवारी विधानसभा के बड़ोखर मंडल अंतर्गत ग्राम छनेहरा बूथ नंबर 275 में पहुंच कर बूथ समिति के पदाधिकारियोंए सदस्यों के साथ.साथ बूथ में निवास करने वाले लोगों से संवाद करते हुए आवश्यक जानकारियां जुटाई।

इस अवसर पर द्विवेदी ने कहा कि पिछले चुनावों से जिन बूथों में भाजपा का वोट प्रतिशत अत्यंत कमजोर है उन बूथों को सशक्त करने की दिशा में संगठन द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है।

द्विवेदी ने कहा कि राष्ट्र को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए भाजपा का सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है।इस अवसर पर सेक्टर संयोजक लल्लू प्रजापतिए वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता झल्लूराम खेंगरए दीपक सिंह परिहारए बूथ अध्यक्ष राजेंद्र सिंहए जागेश्वर सोनीए हीरा लाल साहूए कल्लू प्रसाद प्रजापति प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker