सुमेरपुर भाजपा पूर्वी मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न

हमीरपुर। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में जिला कार्यसमिति की बैठक के बाद मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन सभी मंडलों में किया जा रहा है। सुमेरपुर पूर्वी मंडल कार्य समिति की बैठक मंडल अध्यक्ष अरिमर्दन सिंह की अध्यक्षता में राधे राधे गेस्ट हाउस सुमेरपुर में संपन्न हुई।

इस कार्यसमिति की बैठक के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष हमीरपुर ब्रजकिशोर गुप्ता, विशिष्ठ अतिथि प्रदेश मंत्री अनूसूचित मोर्चा सिद्ध गोपाल अहिरवार रहे। जिन्होंने उपस्थित सभी मंडल के पदाधिकारियों से अपने-अपने बूथों में जाकर बूथअध्यक्षों के माध्यम से बूथ सशक्त करने पर विशेष जोर दिया गया।

जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल पदाधिकारी, मंडल कार्यसमिति, शक्ति केंद्र प्रभारी व शक्ति केंद्र संयोजक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री तथा बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे। इस कार्य समिति की बैठक में आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चाएं हुई तथा बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत कमजोर बूथों को सशक्त करने पर जोर दिया गया।

इस बैठक में जिला महामंत्री रोहित शिवहरे, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौतम, जिला मंत्री पुष्पराज सोनी, संतराम गुप्ता, पूर्व जिला महामंत्री किसान मोर्चा रणवीर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव के अलावा भार्गव मिश्रा, दिनेश सिंह, आदित्य अवस्थी, गीता और अनिल दीक्षित, मीना यादव, सुरेंद्र सिंह भदोरिया अंकित श्रीवास्तव अवनीश श्रीवास्तव रोहन पवन सैनी कन्हैया शर्मा अशोक सिंह, राजकुमार अवस्थी, सुनील सिंह, श्याम धुरिया एवं सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker