महिलाओं ने की बट बृक्ष की पूजा

कुरारा-हमीरपुर। कुरारा कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में बट सावित्री ब्रत पर महिलाओ ने बट बृक्ष की पूजा विधिविधान से की। सुबह से महिलाओं ने पकवान बनाकर टोलियों में जाकर पूजा अर्चना की।

बट सावित्री पूजा का पर्व जेठ मास की अमावस्या को मनाया जाता है। इस ब्रत में महिलाओ द्वारा पकवान बनाकर बट बृक्ष में धागा लपेट परिक्रमा कर पूजा की।

सुबह से ही बट बृक्ष में जाकर पूजा अर्चना की। सुबह से ही महिलाओं ने टोलियों में जाकर पूजा की। कस्बे के थाना परिसर व नगर पंचायत स्थित बरगद के पेड़ में पूजा अर्चना की। सावित्री व यमराज के मद्य हुए संवाद की कथा का श्रवण किया गया।

प्राचीन काल से चली आ रही इस पूजा को महिलाओं ने पति की दीर्घायु होने के लिए पूजा अर्चना की। तथा ग्रामीण क्षेत्र में भी महिलाओं ने बट बृक्ष पूजन किया।

वही नव विवाहिताओं ने भी अपना पहला सावित्री बट पूजा उल्लास के साथ किया। इस दौरान महिलाओं ने सुख सम्रद्धि की कामना की।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker