एसडीएम ने किया गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण

भरुआ सुमेरपुर । एसडीएम सदरध्ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने सोमवार को कस्बे में संचालित गेहूं खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण करके केंद्र प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए।

ग्यारह दिन में चार के सापेक्ष तीन केंद्रों में 13 किसानों से 719.50 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। वही ग्यारह दिन बाद भी पीसीएफ के किसान सेवा केंद्र में बोहनी नहीं हो सकी।

कस्बे में इस वर्ष चार गेहूं खरीद केंद्र संचालित हैं। इनमें मंडी समिति में तीन तथा एक क्षेत्रीय सहकारी समिति का केंद्र शामिल है।


सोमवार को एसडीएम सदर ने सभी केंद्रों का औचक निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया और केंद्र प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

अभी तक तीन केंद्रों हाट शाखा, क्रय विक्रय सहकारी समिति तथा क्षेत्रीय सहकारी समिति में 13 किसानों से 719.5 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। नवीन गल्ला मंडी में संचालित पीसीएफ के किसान सेवा केंद्र में अभी तक बोहनी नहीं हुई है।

निरीक्षण के दौरान हाट शाखा के केंद्र प्रभारी सुनील कुमार, क्रय विक्रय के शुभम त्रिपाठी, किसान सेवा केंद्र के शिव सिंह, क्षेत्रीय सहकारी समिति योगेंद्र सिंह के अलावा मंडी सचिव बृजेश निगम मौजूद रहे।

Back to top button