अभी खेतो में खड़ी गेंहू की फसल को अन्ना जानवर पहुचा रहे नुकसान

कुरारा-हमीरपुर। कुरारा विकास खंड क्षेत्र में गेंहू की फसल वोने वाले किसान अन्ना पशुओ से परेशान हो रहे हैं। वही पशुपालक अपने पशुओं को खुला छोड़ रहे हैं।

जो कि फसलो को नुकसान पहुंचा रहे हैं। क्षेत्र में इस वर्ष किसानों ने दलहनीं फसलो में मटर, मसूर, चना, तथा सरसो व लाही की खेती ज्यादा क्षेत्रफल में की थी।

तथा इनकी कटाई व थ्रेसरिंग का कार्य भी लगभग पूरा हो गया है। अब केवल गेंहू की फसल ही इक्का दुक्का खेतो में दिखाई दे रही है। वही पशुपालक भी अपने पशुओ को खुला छोड़ देते हैं।

जो कि गेंहू की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वही किसान सुघर सिंह, देवीप्रसाद, लक्ष्मी, बाबू सिंह आदि ने बताया कि अभी पशुओ को अन्ना छोड़ देने से गेंहू की फसलों का नुकसान हो रहा है। वही कुछ पशु पालक अपने पशुओ को रात में भी अन्ना रखते हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker