मार्च 2022 में ग्रॉस GST रेवेन्यू 1.42 लाख करोड़ रहा,  15% ज्यादा

दिल्ली: भारत ने ग्रॉस GST कलेक्शन में नया रिकॉर्ड बनाया है। मार्च 2022 में ग्रॉस GST रेवेन्यू 1,42,095 करोड़ रुपए रहा। इसमें CGST 25,830 करोड़ रुपए, SGST 32,378 करोड़ रुपए, IGST 74,470 करोड़ रुपए और सेस 9,417 करोड़ रुपए है। IGST में 39,131 करोड़ रुपए का रेवेन्यू और 981 करोड़ का सेस इंपोर्ट से आया है। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

मार्च 2022 का GST कलेक्शन पिछले साल के इसी महीने के GST रेवेन्यू से 15% और 2020 की तुलना में 46% ज्यादा है। इससे पहले 1,40,986 करोड़ रुपए के जीएसटी कलेक्शन का रिकॉर्ड था जो जनवरी 2022 में बना था। यह लगातार नौवां महीना है जब कुल GST संग्रह 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा रहा है। वित्त वर्ष 2021-2022 में यह 14.83 लाख करोड़ रुपए रहा, जो 2020-2021 के 11.37 लाख करोड़ से 30% ज्यादा है।

फरवरी 2022 के महीने में जेनरेट ई-वे बिलों की कुल संख्या 6.91 करोड़ रही, जबकि जनवरी 2022 में यह संख्या 6.88 करोड़ थी। फरवरी का छोटा महीने होने के बाद भी ई-वे बिलों की संख्या में इजाफा बताता है कि बिजनेस एक्टिविटी कि रिकवरी तेज गति से बढ़ रही है। वित्त मंत्रालय ने भी कहा कि GST संग्रह में बढ़ोतरी की वजह इकोनॉमिक रिकवरी, एंटी-इवेजन एक्टिविटीज और इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर में सुधार है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker