राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की प्रदेश उपाध्यक्ष बनीं सुलोचनाउप्र महिला शिक्षक संघ अध्यक्ष को मिला नया दायित्व

झांसी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सुलोचना मौर्य को संगठन का प्रांतीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। सुलोचना उप्र महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, लखनऊ के प्रदेश अध्यक्ष एस.पी. तिवारी ने बताया कि कार्यकारी प्रदेश महामंत्री सतीश श्रीवास्तव की सहमति पर यह नियुक्ति की गई।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सभी पदाधिकारियों ने सुलोचना मौर्य के प्रांतीय उपाध्यक्ष बनने पर उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी|

सुलोचना मौर्य ने कहा कि प्रांतीय उपाध्यक्ष के दायित्व व  राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करूंगी। 

उत्तर प्रदेश के संबद्ध विभिन्न विभागों की जो समस्याएं हैं, उन्हें प्रमुखता के साथ उच्च पटल पर रख समस्या का समाधान करवाने का प्रयास करूंगी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker