कुरीतियों को जड़मूल से समाप्त करने का आह्वान

बालाबेहट में धूमधाम से मनायी गयी लवकुश जयन्ती
ललितपुर। कुशवाहा समाज के तत्वाधान में बालाबेहट स्थित श्रीवैदेही मंदिर बस स्टेण्ड के पास जयन्ती समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुगल किशोर कुशवाहा झांसी मौजूद रहे।

जबकि विशिष्ट अतिथि में पूर्व नपाध्यक्ष रमेश खटीक, चंद्रशेखर पंत दीपमाला कुशवाहा, पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, दुर्गाप्रसाद कुशवाहा, कैलाश नारायण कुशवाहा, श्रीकांत कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य मनोज कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य रामू कुशवाहा, जिलाध्यक्ष रतिराम कुशवाहा, हरप्रसाद कुशवाहा टीकमगढ़ आनंद कुशवाहा श्याम कुशवाहा नीलू कुशवाहा राहुल कुशवाहा माखन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।


जयन्ती में सर्वप्रथम मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली गयी, जिसमें सजातीय बंधुओं ने प्रतिभाग किया। तदोपरान्त मंदिर परिसर में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि कुशवाहा समाज को एकजुट होकर विकास की मुख्य धारा से जुडऩे का कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम में सजातीय बंधुओं ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया। तो वहीं कुरीतियों को भी समाज से जड़मूल से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। पूर्व नपाध्यक्ष रमेश खटीक ने मंदिर के लिए एक लाख ग्यारह हजार रुपये दान स्वरूप भेंट किये।

राकेश कुशवाहा इलाइट कमोद माते सुजान कुशवाहा राकेश माते विवेक कुशवाहा सोनू कुशवाहा धीरज कुशवाहा उदल कुशवाहा रामू कुशवाहा राजाराम कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, उदल कुशवाहा, पूरन कुशवाहा के अलावा सैकड़ों की संख्या में सजातीय बंधु मौजूद रहे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker