जन कल्याण के लिए हम सभी आगे आये : प्रीति कुशवाहा

 ‌हमीरपुर। सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद से भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में हर माह की भांति इस माह भी महिने के प्रथम रविवार को हमीरपुर के पातालेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती क्रम संपन्न किया गया!

सर्वप्रथम प्रीति कुशवाहा व आराधना विश्वकर्मा ने मां गुरुवर के जयकारे लगवाये। जयकारो के उपरांत, कार्यक्रम में उपस्थित सभी भक्तों को ने साधना क्रम पूर्ण करते हुए दिव्य आरती का लाभ प्राप्त किया!

समापन बेला पर भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा हमीरपुर की जिला सह सचिव प्रीति कुशवाहा ने कहा कि जब तक हम अपने कदम जनकल्याण के लिए नहीं बढ़ायेगे, तब तक हम धर्मरक्षा, और मानवता की सेवा नहीं कर पायेगे अगली कड़ी में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश महासचिव इंद्रपाल सिंह ने कहा कि भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का लक्ष्य राष्ट्र रक्षा हेतु नशा-मांस, भय- भूख-भ्रष्टाचार, जातिभेद, छुआछूत एवं सांप्रदायिकता से मुक्त सद्भावनापूर्ण, चरित्रवान व चेतनावान समाज का निर्माण करके देश के सर्वांगीण विकास हेतु भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से जुड़े|

अगली कड़ी में पार्टी के प्रदेश महासचिव लक्ष्मीनारायण यादव ने कहा कि हर मनुष्य के तीन महत्वपूर्ण कर्तव्य है हम अपने घर में जब साधना करते हैं तब वह अपने कल्याण के लिए करते हैं, लेकिन जब हम जनकल्याण के उद्देश्य से दूसरों के घरों में मां की साधना-आराधना के क्रम को पूर्ण करते हैं तो उससे मानवता का कल्याण होने लगता है और तभी हमारे धर्म व राष्ट्र की भी रक्षा होती है परम पूज्य सदगुरुदेव जी की विचारधारा पर चलकर ही समाज को नशे मांस से मुक्त चरित्रवान बनाते हुए अपने कर्तव्यों को पूरा कर सकते हैं|

अगली कड़ी में संगठन के प्रांतीय प्रभारी रामकरन सिंह ने कहा कि आजादी के 73 साल बाद भी आज हमारे गाँव की हालत काफी बदतर है! मानवता तड़प रही है, कराह रही है|

राजनीति को धर्म के आधीन जब तक नहीं किया जायेगा, राजनीति में जब तक धर्म का समावेश नहीं होगा, धार्मिक प्रवृत्ति के लोग जब तक राजनीति की ओर नहीं बढ़ेगे, तब तक समाज का कल्याण संभव नहीं है!

अंत में पार्टी के जिलाध्यक्ष अनंतराम शिवहरे ने महाआरती में उपस्थित सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया! कार्यक्रम का संचालन हरिओम योग भारती ने किया अंत में सभी भक्तों को शक्ति जल व प्रसाद वितरण कियामहाआरती में हनुमान मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह गौतम, धीरेन्द्र कुशवाहा, अनिल सिंह सेंगर, चुनूबाद कुशवाहा, मनीष शिवहरे, जुगुल किशोर पाठक, आशुतोष तिवारी, गया प्रजापति, अजय शिवहरे सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे|

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker