डीएम आनंद का अभियान : कूपोसितों को मिलेगी भोजन का”आनंद”

बाँदा। सितम्बर  से ‘‘राष्ट्रीय पोषण माह’’ में कुपोसितों को भोजन की डोर कार्यक्रम प्रभावी रूप से चलेगा। डीएम आनंद सिंह नें इसके लिये बैठक कर प्रभावी योजना बनाई है।

इस वर्ष पोषण माह की थीम-“कुपोषण छोड़ पोषण की ओर, थामे क्षेत्रीय भोजन की डोर”के आधार पर चलेगी।


जिलाधिकारी द्वारा कन्वर्जेन्स विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पोषण माह को सफल बनाने के लिए साप्ताहिक कार्ययोजना तैयार कर कार्ययोजना के अनुसार कार्यक्रम हों।

सभी विकास खण्ड लेवल पर कार्यक्रम कराया जाये। उन्होंने कहा कि जो भी जिम्मेदारी दी गई है, वह अपने दायित्वों को निर्वहन पूर्ण ईमानदारी के साथ निभाये।


बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री वेदप्रकाश मौर्या, डिप्टी कमिश्नर एनआरएलएम  के के पाण्डेय, उपायुक्त मनरेगा  राघवेन्द्र तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित आईसीडीएस, स्वास्थ्य, उद्यान, कृषि, आयुष, पंचायतीराज, शिक्षा, कौशल मिशन, समाज कल्याण, पूर्ति विभाग मण्डल एवं जिलास्तरीय यूनिसेफ के प्रतिनिधि एवं अन्य कन्वर्जेन्स विभाग विभाग उपस्थित रहे।

Back to top button