विधायक प्रतिनिधि ने अस्पताल को परखा

हमीरपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ‌रआठ में फैली अव्यवस्थाओं की जानकारी मिलने पर विधायक प्रतिनिधि ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने अस्पताल के उपकरणों आदि को भी चेक किया।

विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी ने नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण के दौरान केन्द्र परिसर में हो रहे जलभराव की निकासी कराये जाने को कहा।

इस दौरान उन्होंने दवा स्टाक व दंत चिकित्सा रूम में रखे उपकरणों की स्थिति को देख लोगों का प्रतिदिन उपचार करने को कहा।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्र में लोगों को सही उपचार न मिलने की सूचना पर वह विधायक से सख्त कार्यवाही का करायेंगे।लोगों की स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं को लेकर उनके द्वारा कोई समझौता नहीं किया जायेगा।

इस दौरान स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डॉ0 अजय चौरसिया,डॉ0 प्रभात शर्मा, फार्मासिस्ट ब्रजेश राजपूत,भाजपा नगर महामंत्री दीपू मुंशी, ब्रजभूषण दाऊ,अनुज सक्सेना आदि मौजूद रहे।

Back to top button