गुमशुदा बालक का संदेहास्पद स्थिति में शव बरामद

हमीरपुर। तीन दिन से लापता बच्चे का सूनसान जंगल में  शव मिलने पर परिवार में हड़कंप मच गया। बताते चले कि गत ३० को 13 वर्षीय  बालक का क्षत्र विक्षत शव मिलने से  परिवार  में कोहराम मचा हुआ है।

सुमेरपुर थाना पुलिस सहित पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे,गये है। पुलिस को क्षत विक्षत शव  को जोड़ने में खासी कडी मशक्कत कर  परिजनों ने बाद में शिनाख्त की। 

क्षत विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के बच्चे के परिजनों ने सुमेरपुर थाना पुलिस पर लापरवाही के लगाए आरोप है।

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज नहीं की। ऐसा परिजनों का कहना है। परिजनों ने सुमेरपुर थाने में बच्चे के लापता होने की दर्ज कराई थी। शिकायत,तीन दिन बीत जाने के बाद भी लापता बच्चे की  तलाश नही कर सकी है।

सुमेरपुर थाना कस्बा के कांशीराम कालोनी के पास का मामला बताया जा रहा है। इस मामले को लेकर  ए एस पी और सी ओ घटना स्थल  पर पहुँचे है। मामला गंभीर बताया गया है। पुलिस की लापरवाही सामने  आ रही है।

Back to top button