किसान ने पेड़ से फांसी लगाकर जान दी

उरई/जलौन,संवाददाता। गृह कलेश के चलते किसान ने खेत पर लगे नीम के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। खेत पर जा रहे ग्रामीणों ने पेड़ से शव लटका देख इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम छौना मानपुरा निवासी जसवीर सिंह सेंगर उर्फ पप्पू (50) का शव मंगलवार की दोपहर खेत पर लगे नीम के पेड़ पर नायलोन की रस्सी से लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी किसान के परिजनों को दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची ऊमरी चैक पुलिस ने शव को उतारकर जांच पड़ताल की।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि किसान ने पारिवारिक कलह के चलते फांसी लगा ली। शराब पीने को लेकर उसका अक्सर पत्नी से विवाद होता रहता था। मृतक की मौत से पत्नी पुत्र और पुत्री का रो रोकर बुरा हाल है।

Back to top button