अखिल भारतीय प्रधान संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष बनी आशा सिंह चंदेल

सर्वसम्मति से हुआ ब्लाक कार्यकारिणी का गठन

भरुआ सुमेरपुर। पंचायतों का कामकाज संभालने के बाद ग्राम प्रधानों ने अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले ग्राम प्रधानों की बैठक बुलाकर सर्वसम्मति से प्रधान संघ का चुनाव संपन्न कराया. बैठक में आम सहमति से सहुरापुर के प्रधान को ब्लॉक अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया.
पंचायतों का कामकाज संभालने के बाद परंपरानुसार ग्राम प्रधानों ने प्रधान संघ का गठन करने के लिए रविवार को प्रधानों की बैठक आहूत की थी. बैठक अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष अवधेश यादव एडवोकेट की अध्यक्षता में शुरू हुई.
बैठक में ग्राम प्रधान पौथिया, जलाला, टिकरौली, बिलहडी, देवगांव, बरदहा सहजना, पलरा, सिमनौडी आदि ने सहुरापुर की ग्राम प्रधान आशा सिंह चंदेल को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा. जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया. टिकरौली की प्रधान संध्या पाल को प्रधानों की सहमति पर उपाध्यक्ष चुना गया. इसी तरह महामंत्री पद के लिए पौथिया की वंदना सचान का नाम प्रस्तावित हुआ.
जिसके लिए सभी ने सहमति व्यक्त की. कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी आम सहमति से बिलहडी के प्रधान जयनरायन विश्वकर्मा को दी गई. सचिव बरदहा सहजना के प्रधान विनोद कुमार सचान को बनाया गया. प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी का दायित्व देवगांव के प्रधान जितेंद्र उर्फ जीतू गुप्ता को दिया गया. कार्यालय सचिव सिमनौडी प्रधान रजनी बाल्मीकि को बनाया गया है.
आम सहमति से अतरार के प्रधान अमरचंद,  कलौली जार के प्रधान अरविंद यादव, बिदोखर पुरई के प्रधान सुंदरलाल प्रजापति, उजनेड़ी की प्रधान हीरा देवी पाल, पलरा के रामखिलावन श्रीवास, बांंकी के जीवन श्रीवास, बांक के रामपाल अनुरागी, जलाला की बिट्टो सिंह, कलौली तीर की शांति देवी वर्मा, कुम्हऊपुर के प्रीतम लाल वर्मा, छेदी लाल निषाद, गोमती निषाद को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया.
जिला कार्यकारिणी के लिए इंगोहटा की प्रधान गुड्डो देवी सिंह परिहार, टेढा के नोखेलाल, बंडा की प्रधान गीता सिंह के नाम प्रस्तावित किए गए हैं. बैठक में सर्वसम्मति से अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष अवधेश यादव को संरक्षक चुना गया. इसके बाद सभी का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker