ढाबे के पीछे मिला अज्ञात वृद्ध का शव

उरई/जलौन,संवाददाता। करीब 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव संदिग्ध हालात में अर्धनग्न स्थिति में ढाबे के पीछे खेत में पड़ा मिला। सुबह शौच के लिए खेत पर गए लोगों ने शव पड़ा देखा तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। पर कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि शरीर पर फिलहाल चोट का कोई निशान भी नहीं दिख रहे हैं।

शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। कुठौंद थाना क्षेत्र के जालौन औरेया मार्ग पर शंकरपुर के पास स्थित ढाबे के पीछे खेत में सुबह करीब 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। उसके शरीर पर नीचे के कपड़े नहीं थे।

हाथ में लाठी भी पकड़े हुए था। थानाध्यक्ष अरुण तिवारी का कहना है कि वृद्ध के शरीर पर न तो कोई चोट के निशान है और न ही कोई जख्म। वृद्ध शर्ट पहने था।

जबकि उसका पेंट शव के पास ही रखा मिला। पुलिस के मुताबिक हो सकता है कि वृद्ध शौच के लिए गया हो और किसी बीमारी के चलते उसकी मौत हुई हो।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker