हमीरपुर। मिट्टी लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली ने वृद्घ महिलाओं को मारी टक्कर

कुरारा। थानाक्षेत्र के शिवनी गांव में सड़क किनारे बैठी दो वृद्घ महिलाओं को मिट्टी लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। दोनों घायल महिलाओं को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक वृद्घा की मौत हो गई। जबकि दूसरी वृद्घा का इलाज चल रहा है।

शिवनी गांव निवासी फूलकली 50 पत्नी रामदास व रामप्यारी 60 पत्नी सुखलाल गांव की नई बस्ती मोहाल में सड़क किनारे बैठी थी। तभी देर शाम करीब छह बजे चालक रामबाबू ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी लादकर जा रहा था। तभी ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से दोनों वृद्घाएं घायल हो गई। दोनों घायलों को कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया।

जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में जहां चिकित्सकों ने फूलकली को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामप्यारी का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के बेटे कामता ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी जाएगी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker