बाहरी जनपदों से आने वालों पर बढ़ी सख्ती

बिना ई पास वाले वाहनों को जनपद में प्रवेश पर रोक

हमीरपुर। यमुना नदी के अटल तटबंध में घूमने वालों व बाहरी जनपदों से आने वालों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। तटबंध में जाने से रोकने के लिए पुलिस ने गेटों में झांकर लगाकर बंद कर दिया है। उधर यमुना पुल सीमा पर पुलिस ने चेकिंग कर बिना ई पास वाले वाहनों को जनपद में प्रवेश पर रोक लगा दी है। जिले की सीमाओं पर 42 बैरियर लगा बाहरी व्यक्तियों को आने से रोका जा रहा है। इसके बावजूद बाहरी जिलों से आवागमन जारी रहने पर लोगों में दहशत है। सख्ती को देखते कानपुर की ओर से आने वाले कर्मचारी भी शहर में ठहर रहे हैं।

उधर शहर के यमुना तटबंध में रोक के बावजूद लोगों का टहलना बंद नहीं होने पर पुलिस ने गुरुवार की सुबह यमुना पथवे में झांकर लगाकर आने जाने वालों पर रोक लगा दी है। जिससे सुबह तटबंध जाने वाले लोगों का घूमना बंद हो गया है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker