उज्जैन में घूमने के लिए ये जगहें हैं बेस्ट

मध्यप्रदेश के उज्जैन (Ujjain, Madhya Pradesh) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज श्री महाकाल लोक (Mahakaal Lok) का लोकार्पण करेंगे। आज शाम करीब 6 बजे पीएम उज्जैन पहुंच जाएंगे। उज्जैन मध्य प्रदेश की उन जगहों में से एक है जहां आप न केवल शांति महसूस करते हैं बल्कि महाकाल की भक्ति में डूब जाते हैं।

इस शहर को भारत का ग्रीनविच माना जाता है। अलग युगों से अपने कई मंदिरों के लिए मंदिर शहर के रूप में जाना जाता है, और प्रमुख आकर्षण महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग (Mahakaleshwar Jyotirlinga) है। यह 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है, जहां की भस्म आरती देखने लायक है

1)  श्री महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन

श्री महाकालेश्वर मंदिर, जिसे महाकाल मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। ये भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव मृत्यु और काल के देवता हैं और इसी कारण उन्हें महाकालेश्वर कहा जाता है। ये देश के सबसे पवित्र भगवान शिव मंदिरों में से एक है। यह माना जाता है कि उज्जैन में लिंगम ‘स्वयंभू’ है।

2) रामघाट, उज्जैन

उज्जैन में सबसे खूबसूरत पर्यटक आकर्षणों में से एक राम घाट है। यह शिप्रा नदी के पास एक खूब फेमस जगह है। जहां सबसे पुराने स्नान घाट है और कुंभ मेले के लिए एक प्रमुख जगह है। ये घाट दिन भर भक्तों को आकर्षित करता है और रात में होने वाली आरती भी देखने लायक है।

3) हरसिद्धि माता मंदिर, उज्जैन

उज्जैन में रुद्र सागर झील के पास स्थित, हरसिद्धि माता मंदिर भारत के 51 शक्तिपीठों में से एक है। शिव पुराण के अनुसार, यह वह जगह है जहां माता सती की कोहनी गिरी थी। इस मंदिर को मराठों ने फिर से बनवाया था, ऐसे में यहां पर मराठा कला देख सकते हैं। 

4) संदीपनी आश्रम, उज्जैन

शिप्रा नदी के तट पर स्थित यह माना जाता है कि यह वही आश्रम है जहां गुरु संदीपनी भगवान कृष्ण, उनके मित्र सुदामा और बलराम को उपदेश दिया करते थे। इस आश्रम के पास एक पत्थर भी है जहां 1 से 100 तक अंक खुदे हुए पाए जाते हैं।


5) जंतर मंतर वेध शाला, उज्जैन

इस जगह को वेधा शाला के रूप में भी जाना जाता है। यह भारत में महाराजा जय सिंह द्वारा निर्मित पांच वेधशालाओं में सबसे पुरानी वेध शाला है। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि उज्जैन भौगोलिक रूप से ठीक उसी स्थान पर स्थित है जहां शून्य देशांतर है। इसलिए प्राचीन काल में इसे पृथ्वी की नाभि माना जाता था। 

कैसे पहुंचे उज्जैन (How to reach Ujjain )

हवाई मार्ग- उज्जैन के सबसे पास हवाई अड्डा देवी अहिल्या बाई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, इंदौर है। जहां से उज्जैन लगभग 55 किलोमीटर है।

रेल- उज्जैन रेलवे स्टेशन भारत के प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

सड़क- उज्जैन को इंदौर, खरगोन, जलगांव, खंडवा, ओंकारेश्वर, महेश्वर, धार और भोपाल से जोड़ती हैं, और यहां पहुंचने के लिए रोजाना बस सेवा मिल जाएगी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker