इस नवरात्रि आप भी जरूर करें साउथ के इन पांच मंदिरों के जरूर के दर्शन

आप भी दक्षिण भारत घूमने जा रहे हैं या अपने परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको एक ऐसी खास जगह के बारे में बताएंगे जहां घूमने के बाद आप वापस नहीं आना चाहेंगे।हम बात कर रहे हैं दक्षिण भारत के पांच प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में।

यहां के मंदिरों का न सिर्फ धार्मिक महत्व है, बल्कि यहां की खूबसूरती यहां आने वाले लोगों का दिल जीत लेती है। आइए जानते हैं दक्षिण भारत के उन खास पांच मंदिरों के बारे में। दक्षिण भारत में भगवान विष्णु का सबसे लोकप्रिय और प्रसिद्ध मंदिर तिरुपति तिरुमाला मंदिर है, जो आंध्र प्रदेश राज्य के चित्तूर में स्थित है। जो भी दक्षिण भारत आता है वह इस मंदिर में भगवान के दर्शन किए बिना नहीं जाता। भारत ही नहीं विदेशों से भी कई तीर्थयात्री यहां दर्शन के लिए आते हैं।

इसके अलावा भगवान अयप्पा का सबरीमाला मंदिर भी तीर्थयात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय है। यह मंदिर भगवान अयप्पा को समर्पित है। यह मंदिर केरल के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक माना जाता है। इस मंदिर के आसपास आपको और भी कई मंदिर देखने को मिलेंगे। यहां का नजारा आपके दिल को छू जाएगा. अगर आप दक्षिण भारत की ओर जा रहे हैं तो मदुरै मीनाक्षी अम्मन मंदिर जा सकते हैं। यह दक्षिण भारत का सबसे लोकप्रिय मंदिर माना जाता है। भारत के सभी हिस्सों से लोग यहां घूमने आते हैं। यह मंदिर दक्षिण भारत के सबसे बड़े मंदिरों में से एक माना जाता है।

इसके अलावा रामेश्वरम मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर दक्षिण दिशा में स्थित 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इतना ही नहीं यह मंदिर राम सेतु के पास ही बना हुआ है. इस वजह से यहां का नजारा वाकई देखने लायक होता है. धार्मिक मान्यता है कि भगवान राम ने यहां शिवलिंग की स्थापना की थी। दक्षिण भारत का विरुपाक्ष मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। इस मंदिर के दर्शन के लिए भारत समेत कई देशों से लोग यहां आते हैं। इस मंदिर का निर्माण विजयनगर साम्राज्य के दौरान किया गया था। इसकी नक्काशी देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ इन सभी मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker