लेखपालों ने बारिश से हुये नुकसान का किया सर्वे

कुरारा-हमीरपुर। कस्बा कुरारा में एसडीएम सदर के निर्देश पर तीन लेखपाल द्वारा भारी बारिश से हुए नुकसान का सर्वे किया जा रहा है। आज वार्ड 3,5,6 में टीम द्वारा घर घर जाकर किया गया है। कस्बा लेखपाल मोतीलाल प्रजापति व रमेश चंद्र, मोहम्द अकरम द्वारा बारिश से प्रभावित लोगों का घर घर सर्वे किया जा रहा है।

लेखपाल मोतीलाल ने बताया कि वार्ड तीन में बारिश के पानी से गिरे मकानों के सर्वे किया गया। जिसमें 5 मकान पूरी तरह व 20 मकान आंशिक गिरे है। तथा वार्ड 5 में 3 मकान पूरी तरह जमीदोज हो गए हैं। तथा 18 मकान आंशिक क्षतिग्रस्त हुए हैं।

लेखपाल रमेश चंद्र ने बताया कि वार्ड 6 में बाढ़ के पानी से प्रभावित लोगो के घरों के नुकसान का सर्वे करने पर 25 कच्चे मकान गिरे है।

इनके साथ में लेखपाल मोहम्मद अकरम मौजूद रहे। बाढ़ से प्रभावित वार्डाे में शासन द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई है। जिनके घरों में पानी अभी तक भरा हुआ है। उनके लिए खाना की व्यवस्था दोनो समय की जा रही है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker