चार दिन से लापता महिला का कुंये में मिला षव

कुरारा-हमीरपुर। कुरारा थाना क्षेत्र के शिवनी गांव में चार दि पूजन सामग्री को कुएं में डालने गई महिला को हाथ दिखाई दिया। तब उसने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

देर शाम शिवनी गांव में महालक्ष्मी ब्रत पूजन के बाद पूजन सामग्री को कुंए में डालने गयी महिला को कुंए के अंदर महिला का शव उतराता दिखाई दिया। उसने आकर मोहल्ले के लोगो को जानकारी दी तब ग्राम प्रधान शान मोहम्मद ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी पुलिस ने शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गांव निवासी महिला मीरा देवी कुशवाहा 52 वर्ष पत्नी रामबहादुर अपने घर से चार दिन से लापता थी। आज उसका शव कुंए में मिला है। जिसको पुलिस ने बरामद कर परिजनों से शव की पहचान कराई है। महिला के पुत्र कैलाश ने बताया कि मां चार दिन से लापता थी। उसकी सभी जगह खोजबीन की लेकिन उसका कही पता नहीं चल पाया था।

आज उसका शव मिला है। महिला के दो पुत्र व तीन लड़किया है। देर शाम शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। लोग इस घटना के सम्बंध में कई तरह की चर्चा करते हैं। परिजन इस मौत को सन्दिग्ध बता रहे हैं। वही थाना पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम को शव भेज दिया गया है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker