पीड़िता ने थाने में षिकायती पत्र देकर लगायी न्याय की गुहार

हमीरपुर। सुमेरपुुर कस्बे की एक महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पीड़िता फरवरी 2022 से चैधरी कैटर्स के अण्डर में हिन्दुस्तान लीवर लिमिटेड़ षाखा सुमेरपुर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में काम करती है। पीड़िता को राजेन्द्र सिंह चैधरी द्वारा वेतन दिया जाता है। 15 सितम्बर को सुबह बारह बजे लगभग पीड़िता जब घर में थी।

तभी ठेकेदार राजेन्द्र सिंह चैधरी पुत्र स्व. जसवीर सिंह चैधरी निवासी 42/06 लेबर कालोनी गोविन्द नगर कानपुर पीड़िता के घर आया और पीड़िता से छेडखानी करने लगा। उस समय मेरी पुत्री बाजार गयी थी। षोर मचाने पर पड़ोसी आ गये। तो राजेन्द्र मौके से भाग गया।

इसके बाद राजेन्द्र अपने कमरे में चला गया और मुझे फोन कर समझौता करने के लिये बुलाया और धमकी दी कि अगर समझौता नही होगा तो नौकरी से निकाल दूंगा। इसके बाद जब पीड़िता हिन्दुस्तान लीवर लिमिटेड़ के अंदर नौकरी ज्वाइन करने गयी तो उक्त राजेन्द्र मौके पर आकर धमकी देने लगा कि अगर कही षिकायत की तो नौकरी नही करने दूंगा। पीड़िता की मांग है कि उक्त राजेन्द्र के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाये।

Back to top button