नगर पालिका अध्यक्ष, सभासद व कर्मचारियों ने निकाली स्वच्छता रैली

हमीरपुर। आज नगर पालिका परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष व सभासदों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता रैली का आयोजन कलेक्ट्रेट व अम्बेडकर पार्क से किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य आम जन को यह संदेश देना है कि हम अपनें आसपास साफ सफाई का ध्यान रखेंगे, हम न तो खुद गन्दगी करेगें न ही किसी को अपना शहर गन्दा करनें देगें।

हमनें मिलकर ठाना है, हमीरपुर को स्वच्छ बनाना है, इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कुलदीप निषाद, अधिशाषी अधिकारी अनुनम शुक्ला, सहित सभासद व कर्मचारी उपस्थित रहें।

Back to top button