गोदभराई कार्यक्रम का हुअ आयोजन

हमीरपुर। शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय पोषण माह सितंबर 2022 की कार्ययोजना के अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में पूरे जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई का कार्यक्रम मनाया गया।

इसी क्रम में विकास खंड कुरारा की बाल विकास परियोजना की मुख्य सेविका प्रेमवती व सुमनलता पाल के निर्देशन में ब्लांक में संचालित समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में गोदभराई का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

ग्राम पारा में आंगनबाड़ी रजनी दीक्षित के द्वारा गर्भवती महिला को गुड, चना, हरी सब्जी, फल, गाजर देते हुए स्वास्थ्य से संबंधित विशेष जानकारी दी गई।

इसी तरह विमलेश सिंह जल्ला, पुष्पा डामर, आशा कुसमारा, उर्मिला सिंह रिठारी, सविता गुप्ता पतारा, सुशीला चैरसिया पतारा आदि सभी आंगनबाड़ी के द्वारा अपने केंद्रों में गोदभराई कार्यक्रम संपन्न किया गया।

Back to top button