गणपति बप्पा मोरया की जयकारों के साथ गणेश प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

बांदा। शहर में विराजमान रहीं गणपति प्रतिमाओं का शुक्रवार को गाजे.बाजे के साथ विसर्जन जुलूस निकाला गया। विसर्जन जुलूस में शामिल गणपति भक्त रंग और अबीर गुलाल उड़ाते हुए डीजे की धुन पर थिरकते चल रहे थे। तकरीबन आधा सैकड़ा से ज्यादा गणपति प्रतिमाओं का केन नदी के विसर्जन घाट पर ले जाया गया।

इसके बाद नाव में रखकर गणपति प्रतिमाओं को केन नदी के जल में विसर्जित किया गया। तमाम गणेश भक्त विसर्जन के दौरान फफक कर रो पड़े। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से नगर कोतवाली समेत कई थानों का पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। इसके साथ ही अंधेरा होने पर इमरजेंसी लाइट व्यवस्था भी की गई थी।


शुक्रवार को गाजे.बाजे के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। दोपहर से गणेश विमानों का शहर भ्रमण शुरू हो गया था। जगह.जगह पर श्रद्धालुओं ने गणपति प्रतिमाओं की आरती उतारी और प्रसाद का वितरण किया। विसर्जन जुलूस में शामिल गणेश भक्त रंग और अबीर गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे।

इसके साथ ही डीजे और ढोल नगाड़े की धुन पर गणेश भक्त जमकर थिरके। रह.रहकर गणपति का गगनभेदी जयकारा लगाया जा रहा था। केंद्रीय पूजा कमेटी के पदाधिकारियों के मुताबिक देर शाम तक आधा सैकड़ा से ज्यादा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

विसर्जन जुलूस के दौरान रास्ते में जगह.जगह पर सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पुलिस फोर्स तैनात रही। इधरए गणपति भक्तों ने रास्ते में जुलूस में शामिल भक्तों का स्वागत सत्कार करने के लिए पंडाल लगाया था। वहां पर गणपति भक्तों को जलपान कराया गया। गौरतलब हो कि शहर में तकरीबन दो दर्जन से ज्यादा गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी।

तमाम पंडाल बनाए गए थे। इसके साथ ही घरों में भी श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमाओं की स्थापना भक्तों ने की थी। विसर्जन जुलूस में महिलाओं की संख्या में कम नहीं रहीं। महिलाएं भी गणपति विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे और ढोल नगाड़े की धुन पर जमकर थिरकीं और गुलाल उड़ाया। रह.रहकर गणपति के गगनभेदी जयकारे लगाए जाते रहे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker