अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

हमीरपुर। आज थाना मझगवां पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को एक अदद अवैध देशी तमंचा 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ बृहद ग्राम लिधौरा थाना मझगवां जनपद हमीरपुर से गिरफ्तार कर थाना मझगवां पर मुअसं. 81/22 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट बनाम रमाकांत सिंह पुत्र भगवत प्रसाद उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम लिधौरा थाना मझगवां जनपद हमीरपुर पंजीकृत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गुलाब सिंह, मुख्य आरक्षी ब्रजेन्द्र यादव शामिल रहे।

Back to top button