अभिषेक विवि इकाई के विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष बने

झांसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में हिंदी विभाग मैथिलीशरण गुप्त संकाय में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय इकाई की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में  मुख्य अतिथि विभाग संगठन मंत्री अजय यादव  रहे, साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य समरेंद्र  प्रताप सिंह और सखी के हनुमान मंदिर के महाराज अर्पित दास महाराज भी उपस्थित रहे। 

बैठक में विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले सभी पाठ्यक्रम के छात्र – छात्राओ ने भाग लिया। संगठन द्वारा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के बाबू जगजीवन राम विधि संस्थान एलएलबी द्वितीय वर्ष के छात्र अभिषेक परिहार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा कैम्पस उपाध्यक्ष बनाया गया।

Back to top button