खतरा अभी टला नहीं, राहगीरों को मास्क बांटे

उरई/जलौन,संवाददाता। कोरोना का प्रकोप कम हुआ है पर खत्म नहीं हुआ है। इसलिए घरों से बाहर निकलने पर मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं। यह बात कोतवाली पुलिस ने बाजार में लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करते हुए कही।

कोरोना कर्फ्यू समाप्त होने के बाद बाजार खुलने लगा है। कोरोना का कहर कुछ कम जरूर हुआ है पर अभी तक खतरा पूरी तरह टला नहीं है। इसके बावजूद लोग ऐसा मास्क पहनना और दो गज की दूरी का पालन करना भूलने लगे हैं।

कोतवाल उदयभान गौतम, इंस्पेक्टर क्राइम अनिल कुमार, एसएसआई आनंद सिंह, महिला चैकी प्रभारी नीलम सिंह समेत कोतवाली पुलिस ने तहसील रोड, कांजी हाउस, बस स्टैंड, सब्जी मंडी, झंडा चैराहा आदि स्थानों पर लोगों को दो गज की दूरी का पालन कराया। मास्क न पहनने वाले लोगों को समझाया भी। कहा कि मास्क अनिवार्य रूप से पहनें।

Back to top button