चार और निकले कोरोना संक्रमित

उरई/जलौन,संवाददाता। जिले में शुक्रवार को चार और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके बाद जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 11446 हो गई है। इसमें सक्रिय केस 120 और मौत 187 हैं। जबकि 11139 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

6 लोगों को अस्पताल से छुट्टी भी दी गई है। वहीं 1622 सैंपल भेजे गए हैं। सीएमओ डॉ उषा सिंह ने बताया कि सभी संक्रमितों के संपर्क के लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं और उनके घरों के आसपास सैनिटाइजेशन भी कराया जा रहा है।

बताया कि गांव कस्बों में जांच का काम तेजी से किया जा रहा है। सीएमओ नेे अपील करते हुए कि अधिक से अधिक लोग टीकाकरण कराएं और मास्क का प्रयोग करें।

Back to top button