बाँदा के मरौली मौरम खदान खंड 4 की दबंगई

खदान संचालक के गुर्गों ने खंड 6 के धर्मकांटे में खड़े व्यक्ति पर किया जानलेवा हमला

मरौली खण्ड 4 से संबंधित दिनेश प्रजापतिएविनोद प्रजापतिएमनोज सहित अन्य हमलावर लोगों ने गांव के रणविजय सिंह पुत्र जयपाल सिंह के साथ की मारपीट।मिली जानकारी मुताबिक यह मामला इन दिनों बालू खदान के अवैध खनन साम्राज्यवाद मरौली से जुड़ा है।
जनपद के मटौंध थाना क्षेत्र मरौली मौरम खदान 4 संचालक राजू प्रजापति के सहयोगीयों ने रात एक बजे चार पहिया वाहन में सवार होकर खण्ड 6 नंबर के धर्मकांटे में ड्यूटी कर रहे रणविजय सिंह को अंदर घुसकर बेरहमी से डंडा और असलहा लगाकर हिंसा वारदात की। इस घटना से जहां मरौली गांव वालों का गुस्सा फूट पड़ा वहीं उन्होंने मौरम खदान 4 नंबर पर धावा बोल दिया।
चढ़ाई से सकते में आये प्रजापति साम्राज्यवाद के गुर्गे मैदान से भाग निकले। उधर खण्ड 4 में 5 घंटे तक ओवरलोड ट्रक का जाम लगा रहा। आज हल्के के थाना इंचार्ज हीरालाल द्वारा अपने सहयोगी पुलिस इंस्पेक्टर रामजी सिंह के मार्फ़त समझाने से रामजी सिंह और ऐसो हीरालाल सिंह के समझाने से गांव के बाशिंदों का गुस्सा शांत हुआ। उन्होंने थाना इंचार्ज से खण्ड 4 सहित अन्य खदान की ओवरलोड निकासी रोकने की मांग की हैं। गौरतलब हैं खनिज अधिकारी व सचल दल की महती कृपा से मरौली में लाल सोने की अवैध लूट व बेतरतीब ओवरलोडिंग बदस्तूर चल रही है। फिलहाल वक्त यह रुकना मुनासिब नहीं क्योंकि सिस्टम में बड़ी ताकत होती है भला खबर इन रसूखदार का क्या कर सकती हैं

Back to top button