चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म
-बांदा में बरात आने के बाद जनवासे के समय बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपित ने तख्त पर सो रही बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया। पुलिस तलाश में दबिश दे रही है।
बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शनिवार रात को पैलानी में बरात आई थी, उसके साथ चार वर्षीय भांजी भी आई थी। सभी स्वजन अपने काम में लगे थे इसलिए बच्ची की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। जनवासे के समय उसे नींद आई, जिससे वो तख्त पर सो गई।
उस पर जिस घर में बरात आई थी, वहीं पड़ोसी गांव के चाचा लोगों के व्यस्त होने का फायदा उठाकर बच्ची को लेकर घर से 15 मीटर दूर पेड़ के नीचे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्ची के बेहोश होने पर घबरा गया और वहीं छोड़कर भाग निकला।
बच्ची को इस हालत में देखकर पड़ोसी के होश उड़ गए। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना, एएसपी महेंद्र प्रताप जानकारी होने पर घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं। बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।