सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का कराया गया मेडिकल परीक्षण

बयानों के लिए भेजा गया अदालत

भरुआ सुमेरपुर। सोमवार को रात 8 बजे सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के उपरांत 164 के बयान के लिए पुलिस ने अदालत में पेश किया है।

अभी तक नहीं हुई किसी भी नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी।

मुस्करा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी विवाहिता ने सोमवार की रात 8 बजे इंगोहटा छानी मार्ग में बिदोखर के समीप नहर किनारे तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर  देर रात तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा कायम किया गया था।

बुधवार को सुबह पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के उपरांत 164 के बयान के लिए पुलिस ने अदालत में पेश किया.

घटना में मुन्ना वर्मा, किशोरी व नारायण को नामजद।

मुकदमा दर्ज होने के बाद सभी आरोपी भूमिगत।

प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच जारी है. पुख्ता साक्ष्य मिलने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस शुरू से ही इस घटना को मान रही है संदिग्ध।

अभी तक पुलिस को जांच में सामूहिक दुष्कर्म होने का कोई भी पुख्ता सबूत हाथ नहीं लगा है।

Back to top button