हमीरपुर : दबंगों ने गिरा दिया मकान

राठ। मझगवां थाना क्षेत्र के जराखर गांव में जमीनी विवाद में ग्रामीण ने गांव के ही आधा दर्जन लोगों पर कमान गिराने का आरोप लगाया है।

गांव के मान खां मंसूरी पुत्र जान मुहम्मद ने बताया कि करीब चौबीस साल पहले उसने गांव के ही प्रभुदयाल से कच्चा मकान खरीदा था।

तभी से उस मकान का उपयोग वह स्वयं कर रहा है। कुछ लोग उसके मकान को हड़पना चाहते हैं। बताया कि बुधवार को गांव के ही आधा दर्जन दबंग फावड़े सब्बल लेकर पहुंचे तथा उसका मकान गिराने लगे। मना करने पर लड़ाई झगड़े पर आमादा हो गए।

थाने में आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Back to top button