हमीरपुर। दुर्घटना से बचाने के लिए प्रशासन ने उठाया कदम

दुर्घटना से बचने के लिए हाईवे से गुजरने वाले प्रवासियों के वाहनों पर छह घंटे लगाई रोक
दुर्घटना से बचाने के लिए प्रशासन ने उठाया कदम

हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने सोमवार को जालौन व कानपुर बार्डर का औचक निरीक्षण कर लॉकडाउन का जायजा लिया। एसपी ने सोमवार की देर शाम जालौन जनपद के सरसई गांव में बने पुलिस बैरियर पहुंचे। उसके बाद श्रमिकों को ले जा रहे वाहन चालकों को रोक कर शासन की गाइडलाइन के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने रात दस से सुबह चार बजे तक वाहन चलाने पर रोक लगाते हुए कड़े निर्देश दिए। साथ ही वाहनों में आने वाले प्रवासियों के रोकने व खाना खाने की व्यवस्था कराई है। कहा कि सुबह चार बजे तक आराम करने के बाद वाहन चालक प्रवासियों को उनके गंतव्य स्थान तक लेकर जाए।

एसपी ने बैरियर में लगे सिपाहियों को लॉकडाउन के संबंध में ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उसके बाद एसपी ने कानपुर बार्डर के यमुना पुल में बने बैरियर का जायजा लिया। सीओ सदर अनुराग सिंह ने बताया कि रात दस बजे से सुबह चार बजे तक हाईवे से प्रवासियों के निकलने वाले वाहनों से किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। इसलिए इनके वाहनों को हाईवे पर सड़क किनारे रोक कर अन्य वाहनों को जाने दिया जा रहा है।

Back to top button