अब घर लाए ज्यादा माइलेज वाली CNG कार, देंखे लिस्ट

CNG कारें भारतीय बाजार में काफी समय से लोकप्रिय है। सीएनजी कार कंप्रेस्ड नेचुरल गैस पर चलती हैं जो कि भारत में काफी समय से मौजूद हैं। ये पर्यावरण के साथ-साथ आपके जेब का भी खास ख्याल रखती है। वहीं सीएनजी कारें पेट्रोल के मुताबिक माइलेज भी काफी अधिक देती हैं और पेट्रोल के मुकाबले इसके दाम भी सस्ते होते हैं। आज हम आपके लिए भारतीय बाजार में मौजूद अधिक माइलेज देने वाली सीएनजी कारों की लिस्ट लेकर आए हैं।

Tata Tigor

भारतीय बाजार में टाटा की कारों को काफी पसंद किया जाता है। इस कार का लुक काफी स्टाइलिश है और कई दमदार फीचर्स के साथ ये कार आती है। ये माइलेज 26 किलोमीटर प्रति 1 किलो CNG में देती है। कीमत की बात करें तो इसके शुरुआती टाटा tigor का XM CNG मॉडल 7.45 लाख के एक्स शोरूम प्राइज पर मौजूद है।

Hyundai Aura

कंपनी ने इस कार को डिजाइन ही काफी दमदार तरीके से किया है। हुंडई औरा 1197 सीसी की डिसप्लेसमेंट में, 67.72bhp पॉवर के साथ 28 किलोमीटर प्रति किलोग्राम की माइलेज देती है। ये कार 8 लाख 10 हजार के एक्सशोरुम कीमत  के साथ आती है।

Toyota Glanza

बात जब स्टाइल और लग्जरी की आए तो टोयोटा ने ग्लांजा को कुछ इसी तरह से डिजाइन किया है कि वो लोगों को देखते ही काफी पसंद आ जाएं। टोयोटा ग्लांजा 1197सीसी की डिसप्लेसमेंट में 76bhp की पावर जनरेट करती है। ये कार एक किलो CNG में 30 किलोमीटर की माइलेज देती है। इस कार की कीमत 8 लाख 43 हजार (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

Maruti Wagon R

भारतीय बाजार में मारुति लोगों के दिलो पर आज से ही नहीं कई सालों से राज करते आ रही है। वहीं मारुति की वैगनआर को लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। ये 998 सीसी की डिसप्लेसमेंट में इसकी माइलेज 34 किलोमीटर प्रति किलो तक है। कीमत के मामले में भी ये कार काफी किफायती है। इस कार की शुरुआती कीमत 6 लाख 42 हजार (एक्स-शोरूम) है।

Maruti Celerio

मारुति सेलेरियो 998 सीसी की डिसप्लेसमेंट में 35.6 किलोमीटर की माइलेज प्रदान करती है। सीएनजी कारों में इसकी माइलेज काफी बढ़िया है। इस कार की पावर 55bhp की है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker