खाने से मन उचटा, जो खाते थे वो भी नहीं था पचता

हमीरपुर। बार-बार पेट का खराब होना साधारण लक्षण नहीं है। यह आंत की टीबी का कारण भी हो सकता है। बगैर देर किए ऐसे रोगियों को तत्काल इसकी जांच करानी चाहिए। जनपद में पिछले नौ माह के अंदर 35 लोगों में आंत की टीबी की पुष्टि भी हुई है, जो उपचाराधीन है।

कुरारा ब्लाक के 35 वर्षीय राशिद (बदला हुआ नाम) आंत की टीबी से पीड़ित थे। अक्सर दस्त आने और पेट में ऐंठन बनी रहती थी। वजन भी घटने लगा था। भूख भी नहीं लगती थी। जो थोड़ा-बहुत खा-पी लेते थे वो पचता भी नहीं था।

काम में मन नहीं लगता था। नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क किया तो आंत की टीबी की जांच कराने की सलाह दी गई। जांच में टीबी की पुष्टि हुई। उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह लक्षण आंत की टीबी का भी हो सकता है। तीन माह तक उपचार कराया। डाक्टरों के संपर्क में रहे। अब पूरी तरह से इस बीमारी से उबर चुके ह

Back to top button