शरीर पर भस्म को लगाने से मिलती है नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति, जानें भस्म का उपयोग

भगवान भोलेनाथ को भस्म अर्पित की जाती है यह बात तो आप सभी जानते ही हो सकते है लेकिन भस्म को शरीर में लगाने के भी कई फायदे मिलते हैं जो बहुत कम लोग जानते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि भस्म का उपयोग कैसे कर सकते हैं आप।

ऐसा कहा जाता है भस्म को अगर शरीर में लगाया जाए तो नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है। वहीं इसी के साथ हिंदू धर्म में भस्म को भभूति विभूति भी कहा जाता है। इसके साथ ही यह भस्म देवों के देव महादेव को काफी अधिक प्रिय है इसी वजह से भगवान शिव के शृंगार में भी इसका उपयोग किया जाता है। कहा जाता है इसका इस्तेमाल करने से पापों से मुक्ति मिलती है। ऐसा कहा जाता है शरीर पर भस्म लगाने से मन शांत रहता है। वहीं ऐसा भी माना जाता है कि खासकर सोमवार के दिन भस्म लगाने से व्यक्ति को उसके कार्यों में जरुर सफलता मिलती है।

ऐसा कहते हैं शिवलिंग पर भस्म लगाने से महादेव की कृपा मिलती है और केवल इतना ही नहीं बल्कि इसी के साथ राहु के सभी दोस्त खत्म हो जाते हैं। ऐसा कहा जाता है अगर स्वास्थ्य की दृष्टि से बीमारियों से बचना है तो भस्म बेहद लाभकारी होती है। ऐसा बताया जाता है कि भस्म में लगाने से शरीर के सभी कीटाणु नष्ट हो जाते हैं। ध्यान रहे भस्म को गले छाती और हृदय पर लगाना सही माना जाता है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker