बाढ़ पीड़ितो को प्रशासन व जनप्रतिनिधियों ने वितरित की राहत सामाग्री

कुरारा-हमीरपुर। कुरारा विकास खंड क्षेत्र के बाढ़ से प्रभावित गांवो में प्रशासन व जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ पीड़ितों को राहत किट का वितरण किया। जो लोग अपना मकान छोड़कर अस्थाई राहत शिविर में निवास कर रहे हैं। उनको पहले राहत किट खाद्य सामग्री का पैकेट दिया गया।

कुरारा क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव में बाढ़ से प्रभावित लोगों प्रशासन द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया गया है। गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बाढ़ से प्रभावित हुए लोगो को रहने के लिए अस्थाई शिविर बनाया गया था। जिनके घर पूरी तरह से पानी में डूब गए थे।

वह शिविर में निवास कर रहे हैं। आज एसडीएम सदर रविन्द्र सिंह, ब्लाक प्रमुख आशीष पालीवाल तथा तहसीलदार सदर ने खाद्य सामग्री आलू, दाल, आटा, तेल, नमक, मसाला आदि सामग्री का पैकेट बाढ़ पीड़ित लोगों को वितरण किया।

प्रशासन द्वारा यमुना वेतवा के तलहटी में बसे बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। तथा बाढ़ से प्रभावित खरीफ़ फसलो के नुकसान का भी सर्वे राजस्व विभाग द्वारा कराया जाएगा।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker