कैबिनेट मंत्री एवं राज्यमंत्री ने भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ की बैठक

हमीरपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय हमीरपुर में कैबिनेट मंत्री एवं जिला प्रभारी राकेश सचान एवं राजस्व एवं स्टांप राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अनूप प्रधान ने भाजपा जिला पदाधिकारियों वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में सभी का परिचय लेने के बाद उनकी समस्याओं को विस्तृत ढंग से सुना और समझा तथा शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन भी दिया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज भाजपा की सरकार भाजपा की कार्यकर्ताओं के मेहनत का नतीजा है और प्रशासन कार्यकर्ताओं की बात को तवज्जो नहीं देते जिसकी सूचना प्रधानमंत्री के पास तक है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए हम लोगों को अलग-अलग मंडलों का प्रभारी बना कर भेजा। ताकि हम जनपद की हर तरह की समस्या एवं कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे उत्पीड़न के बारे में विस्तृत लिखित रिपोर्ट उन तक पहुंचा सके।

उनके इस वक्तव्य से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। कार्यकर्ता सिर्फ सम्मान चाहता है। जब सम्मान भी उसका अधर में हो जाएगा, उसका छोटा से छोटा कार्य भी नहीं हो सकेगा। तो कार्यकर्ता पार्टी में कार्य ही क्यों करेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता ने की।

पूर्व जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह किसान, संगठन मंत्री राजेंद्र त्रिपाठी, सदर विधायक डा. मनोज प्रजापति मंचासीन रहे। राज्यमंत्री अनूप बाल्मिक ने कहा की पार्टी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के लिए जी जान से मेहनत करता है। जब अपना छोटा सा काम लेकर किसी थाने या तहसील में जाता है।

तो उसे निराश होना पड़ता है। इस तरह की समस्याओं को सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री ने हम लोगों को मंडल प्रभारी बनाकर भेजा है।

ताकि हम हर जिले की समस्या को उन तक पहुंचा सके। भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री रोहित शिवहरे ने थाना अध्यक्ष सुमेरपुर भरत कुमार के रवैया को गलत बताते हुए मंत्री को लिखित प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं को थाना अध्यक्ष के द्वारा किसी भी तरह का कोई कार्य नहीं किया जाता ना ही उनको कोई तवज्जो दी जाती। कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों का उत्पीड़न भी किया जाता है।

जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक समाप्त होने के बाद कैबिनेट मंत्री व राज्यमंत्री, सदर विधायक, जिला अध्यक्ष, जिले के महामंत्री ने एक कोर कमेटी की गोपनीय बैठक भी की। जिसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, क्षेत्रीय महामंत्र पिछड़ा वर्ग गणेश यादव, नरवेंद्र सिंह, सुरेंद्र तिवारी, महेंद्र सिंह, जिला मंत्री पुष्पराज सोनी, गौतम, चेयरमैन कुलदीप निषाद, शिवप्रकाश सिंह सेंगर, मंडल प्रभारी रामदेव सिंह, ब्लाक प्रमुख आशीष पालीवाल, लालाराम निषाद, जीतू राजपूत, पूर्व चेयरमैन शिवनारायण सोनकर, मंडल अध्यक्ष चक्रवर्ती शुक्ला, अरविंद शर्मा, अजय तिवारी, अतुल सिंह, वेद प्रकाश आर्य, इंद्र प्रकाश बाजपेइर्, आशीष गुप्ता, कन्हैया शर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, इंद्रजीत सिंह नन्ना, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आराधना राजपूत, साधना सिंह, मंडल प्रभारी शकुंतला निषाद, मीना यादव, नीतू दुबेदी, अनीता राजपूत, दीप्ति गुप्ता, संगीता गुप्ता, कपूरी गुप्ता, गीता वर्मा, सीमा वर्मा इत्यादि सैकड़ों वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker