पांच हजार रुपए की इनामियां व हत्या की वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार

हमीरपुर। थाना मुस्करा पुलिस द्वारा आज मुअसं. 280/2021 धारा 365/302/201 आईपीसी थाना मुस्करा से सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता सुशीला उर्फ जयदेवी पत्नी खूब चन्द्र उर्फ नेता निवासी ग्राम उपरहका थाना मुस्करा जनपद हमीरपुर को उसके घर से सामने से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्ता सुशीला उर्फ जयदेवी उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु 22 जुलाई 2022 को 5000 रुपये का इमान घोषित किया गया था। उपरोक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार हुयी अभियुक्ता सुशीला उर्फ जयदेवी पत्नी खूब चन्द्र उर्फ नेता निवासी ग्राम उपरहका थाना मुस्करा जनपद हमीरपुर है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार, कांस्टेबल शिवकुमार तिवारी, विपिन कुमार यादव, महिला कांस्टेबल पूजा यादव शामिल रही।

Back to top button