20 दिन बाद झमाझम बारिश से किसान खुश, अब सही से हो सकेगी धान की रोपाई

बांदा,संवाददाता। बबेरू में 20 दिनों से बारिश ना होने के कारण गर्मी से लोग परेशान थे। खेती का कार्य भी बाधित था। खेत में खड़ी धान की फसल सूख रही थी। लेकिन शुक्रवार को झमाझम बारिश से मौसम ठंडा हुआ। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

वहीं बारिश देख किसानों के चेहरे भी खिल उठे। बबेरु के उमरहनी विनवट, गुरौली सपहाई, बेर्राव, परसौली, तरायां, कुचेन्दू बेर्राव मर्का, कमासिन, सांडा, बीरा मुसीवा, पछौहा, जमरेही नाथ, बन्थरी, कुमेढा सानी और जामू सहित लगभग सभी गांवों में बारिश से पोखर और खेतों में पानी भर गया।

यह देख किसानों के चेहरों में मुस्कान आ गयी। उधर भयंकर गर्मी के चलते धान की फसल सूख रही थी। जानवरों को हरी घास नहीं मिल रही थी। सूखे के आसार दिख रहे थे, लेकिन बारिश होने से किसान खुश हो उठे। वहीं किसान आस लगाए बैठे हैं कि बारिश कई दिनों तक होती रहे।

जिससे पर्याप्त मात्रा में खेतों में पानी भर जाए। इससे धान की रोपाई सही से हो सकेगी। किसान रामकिशोर, राजेंद्र, बंशीधर, महाराजदीन, राजकरण, रामबरन और रामकृपाल ने बताया की किसानों सहित अन्य लोगों को बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।

वहीं खेती किसानी का कार्य बाधित था। लेकिन अब बारिश होने से काफी आस जगी है। जो पौधे सूख रहे थे, वह जीवित हो जाएंगे। खेती में मन लगेगा। जब तक बारिश नहीं हो रही थी किसान निराश थे। लेकिन अब बारिश होने से किसानी का कार्य करने की आस जगी है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker