महिला से देवर ने की छेड़छाड़, एसपी से कार्रवाई की मांग

बांदा,संवाददाता। बांदा एसपी ऑफिस में एक महिला पति के साथ फरियाद लेकर पहुंची। उसने बताया कि देवर और ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो उसके कान में काट लिया। उसने मामले की शिकायत थाने में की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मामला बिसंडा थानाक्षेत्र के महावीर के पुरवा गांव का है।

यहां रहने वाली महिला ने बताया कि बुधवार को उसका पति मंदिर गया था। वह घर अकेली थी। इस दौरान उसका देवर छेड़खानी करने लगा।

उसने चीख-पुकार मचाई तो उसके ससुर भी आ गए। उन्होंने देवर का समर्थन किया। विरोध पर देवर ने दांतों से कान में काट लिया। पति के घर लौटने पर उसने देवर और ससुर की शिकायत की।

इलाज करने के बाद महिला पति के साथ थाने पहुंची। उसने मामले की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने उसे थाने से भगा दिया। आज महिला अपने पति के साथ एसपी ऑफिस पहुंची। उसने देवर और ससुर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker