समाधान दिवस का हुआ आयोजन

कुरारा-हमीरपुर। कुरारा स्थानीय थाना परिसर में समस्या समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें उपजिलाधिकारी सदर मौजूद रहे। थाना परिसर में आयोजित समस्या समाधान दिवस में राजस्व से सम्बंधित 9 शिकायती पत्र दर्ज किए गए। जिनमे 3 शिकायतों का निस्तारण किया गया है।

तथा 6 शिकायती पत्र सम्बंधित लेखपाल को देकर उप जिलाधिकारी सदर रविन्द्र कुमार ने निस्तारण करने के लिए कहा। ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगो की समस्या सुनी गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी आशीष कुमार व समस्त लेखपाल मौजूद रहे।

Back to top button