पीड़िता ने थाने में दी तहरीर

कुरारा-हमीरपुर। कुरारा थाना क्षेत्र के भौलीं गांव निवासी विधवा महिला ने खेत में जबरन कब्जा कर फसल कटवा लेने व खेत की जुताई करने जाने पर जान से मारने की धमकी देने की तहरीर थाने में दी है। कुरारा क्षेत्र के भौलीं गांव निवासी विधवा महिला बंदना पत्नी स्व. हर्ष कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया उसके पति की एक वर्ष पहले बीमारी से मौत हो गयी थी। एक पुत्री हर्षिता 13 वर्ष है।

मेरे नाम पर कृषि भूमि की 8 बीघा जमीन है। जिसमे मेरा जेठ विनय कुमार जबरन कब्जा किये हैं। इस वर्ष बोई गई मटर व सरसों की फसल कटवा ली थी तथा बेंच लिया है। जब हमने इसका विरोध किया तो बुरी तरह गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। तथा गांव छोड़कर भाग जाने की धमकी दे रहा है।

इससे मां बेटी परेशान हैं। तथा खेत में जुताई करने जाने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसके भय से गांव छोड़कर कुरारा कस्बा में किराए का कमरा लेकर रहने को मजबूर हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पास आय का खेती के अलावा कोई साधन नहीं है। तथा पुत्री की पढ़ाई का खर्च नही निकल पा रहा है। बीमारी होने पर इलाज नहीं करा पा रही है। खेत की फसल न मिलने पर भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। परेशान होकर थाने में जेठ के खिलाफ तहरीर देकर खेत की फसल दिलाये जाने की मांग की है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker