अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

हमीरपुर। थाना बिवांर पुलिस द्वारा अभियुक्त मनोज कुमार प्रजापति पुत्र रामऔतार प्रजापति उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम छानी खुर्द थाना बिवांर जनपद हमीरपुर एक किलो 300 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।

इस सम्बन्ध में मुअसं. 140/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभिययोग पंजीकृत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। गिरफ्तार हुये अभियुक्त मनोज कुमार प्रजापति पुत्र रामऔतार प्रजापति उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम छानी खुर्द थाना विवांर जनपद हमीरपुर है।

अभियुक्त के कब्जे से एक किलो तीन सौ ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनुग्रहनारायण, हेडकांस्टेबल कमलेश पाण्डेय शामिल रहे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker